एसबीएसयू के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

सरदार भगवान सिंह यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित किया गया शिविर

डोईवाला। सरदार भगवान सिंह (एसबीएस) विश्वविद्यालय, आयोजित पांच दिवसीय निशुल्क बहु-विशेषज्ञता स्वास्थ्य शिविर का सफलतापूर्वक समापन किया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य स्थानीय निवासियों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सुलभ चिकित्सा, विशेषज्ञ परामर्श और मुफ्त दवाएं उपलब्ध कराना था। पांच दिनों तक चले इस शिविर में सैकड़ों लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।
शिविर का उद्घाटन 21 अप्रैल को मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने किया। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण बताया। विशिष्ट अतिथि नगर निगम अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने नियमित जांच के महत्व पर प्रकाश डाला।
शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने अपनी सेवाएं दीं, जिनमें ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. मनीष अग्रवाल (हड्डी रोग), जनरल फिजिशियन डॉ. एमके चक्रवर्ती (सामान्य चिकित्सा) और ईएनटी प्रमुख डॉ. कपिल अरोरा (कान, नाक, गला) शामिल थे। 25 अप्रैल को समापन समारोह की मुख्य अतिथि देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर रहीं। उन्होंने चिकित्सा दल को सम्मानित किया और गुरुद्वारा प्रबंधन समिति को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) जे. कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य अकादमिक उत्कृष्टता के साथ-साथ सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करना है। इस सफल आयोजन में डॉ. रीना कुमारी, डॉ. पूजा नौडियाल, डॉ. मोहित भट्ट, डॉ. स्वप्निल तिवारी और मनोज दादवाल रावत की टीम का विशेष सहयोग रहा। यह पहल विश्वविद्यालय की सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *