डीएनए दिवस पर विज्ञान का उत्सव, बहुगुणा जयंती संग प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर

डीएनए दिवस पर विज्ञान का उत्सव, बहुगुणा जयंती संग प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनरCelebrating science on DNA Day, talents showcased their skills on Bahuguna Jayanti

 

 

 

 

 

 

Celebrating science on DNA Day, talents showcased their skills on Bahuguna Jayanti

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के चौरास परिसर में आयोजित किया गया कार्यक्रम

श्रीनगर (गढ़वाल)। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के चौरास परिसर स्थित जैव प्रौद्योगिकी विभाग में शनिवार को डीएनए दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, राष्ट्रीय गीत एवं विश्वविद्यालय कुलगीत के साथ हुआ। इस दौरान हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती भी श्रद्धापूर्वक मनाई गई तथा उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। साथ ही उनके जीवन, कार्यों और विश्वविद्यालय के विकास में योगदान पर आधारित लघु वीडियो प्रदर्शित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिमालयन एक्वाटिक बायोडायवर्सिटी विभागाध्यक्ष डॉ. जसपाल सिंह चौहान रहे, जबकि अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो. पूजा सकलानी ने की। मुख्य अतिथि डॉ. चौहान ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने में सहायक होते हैं। उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे जीवन विज्ञान के क्षेत्र में उपयोगी उपकरण के रूप में अपनाने की सलाह दी।

इस अवसर पर एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संजय कुमार सिंह पटेल ने डीएनए दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए जैव प्रौद्योगिकी में इसकी भूमिका को रेखांकित किया। कार्यक्रम के तहत पोस्टर, वीडियो, क्विज और मॉडल—चार प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

पोस्टर प्रतियोगिता में अनुराग भंडारी प्रथम, विभांशु-हिमांशु द्वितीय तथा युक्ता-संजना तृतीय स्थान पर रहे। वीडियो प्रतियोगिता में अनुभव ने प्रथम, आस्था ने द्वितीय और शिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में केशव खंडूड़ी प्रथम, अंकित कुमार द्वितीय तथा विनीत भट्ट-रजनंदिनी की टीम संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रही। मॉडल प्रतियोगिता में टीम-5 ने प्रथम, टीम-2 ने द्वितीय और टीम-4 ने तृतीय स्थान हासिल किया।

इस दौरान राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों और शोधार्थियों को भी सम्मानित किया गया। शिवम कुमार और स्तुति खंडूरी को यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड मिलने पर सम्मानित किया गया, जबकि अंशिका वर्मा को राष्ट्रीय पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर अभिनंदित किया गया। इसके साथ ही GATE परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।

अध्यक्षता कर रहीं प्रो. पूजा सकलानी ने कहा कि इस प्रकार की प्रतिस्पर्धात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों के बहुआयामी विकास में सहायक होती हैं। अंत में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सौरभ यादव ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में  डॉ. संजय कुमार सिंह पटेल, डॉ. पवन सिंह राणा सहित विभाग के विद्यार्थी, शोधार्थी एवं शिक्षण स्टाफ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *