चमोली : आगामी 03 मई 2026 को आयोजित होने वाली यूजीसी-नीट परीक्षा को सुचारु एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सजग है।जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देशों के क्रम में अभ्यर्थियों की सुविधा और सहायता के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।
परीक्षा के दिन यदि किसी अभ्यर्थी को ट्रैफिक जाम, मार्ग अवरोध, या अन्य किसी कारणवश परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है, तो वे तत्काल हेल्पलाइन नंबर 9411352136/ 7895500501 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त किसी भी अन्य समस्या या आपात स्थिति में भी इस नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
जिला प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय से पूर्व परीक्षा केंद्र के लिए प्रस्थान करें तथा किसी भी समस्या की स्थिति में घबराने के बजाय हेल्पलाइन का उपयोग करें। प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि प्रत्येक अभ्यर्थी को परीक्षा में सम्मिलित होने का समान अवसर मिल सके।